परियोजना प्रभावित ग्रामों  के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

औरेया।एनटीपीसी औरैया द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) नीति के तहत 08 फरवरी, 2025 को परियोजना प्रभावित ग्रामों के मध्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय मैदान में किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्राम जमुहा बनाम बैसुंधरा एवं द्वितीय चरण में ग्राम कैंजरी बनाम सींगनपुर-परवाहा के बीच मैच खेले गए। इन मैचों में बैसुंधरा एवं कैंजरी की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बैसुंधरा पंचायत ने सीधे सेटों में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि कैंजरी पंचायत उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि  संजय कुमार बाल्यान, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया एवं ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी औरैया की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, चारों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का संचालन सुश्री जेनेट कार्यपालक (सी.एस.आर.-मानव संसाधन) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *