ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत 

Spread the love

ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घंटों रोड किया जाम ,बीस लाख रुपए की मांग, पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित खजगीपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने  साइकिल सवार युवक को पीछे से कुचल दिया जिससे साइकिल सवार 22 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ बाबा पुत्र रामचंद्र हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों अहरौरा चकिया रोड पर शव रखकर दोनों तरफ पत्थर रख कर चक्का जाम कर दिया । चौकी प्रभारी इंदु भूषण मिश्र ने बताया की  क्षेत्र की अहरौरा चकिया रोड पर स्थित खजगीपुर गांव के सामने अपने गांव मदारपुर अहरौरा से बाजार साइकिल से जा रहे 22 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ बाबा पुत्र रामचंद्र को पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया जिससे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर मृतक के परिजनो को पता चलते ही भारी संख्या में परिवार के लोग एव ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

और शव को सड़क पर रखकर दोनो तरफ से बोल्डर रख कर जाम लगा दिया। जाम की  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जाम कर्ता परिजन बीस लाख रुपए एव अन्य सहायता की मांग कर रहे थे।  पुलिस ने लगभग दो घंटे के प्रयास एव स्थानीय लोगों की पहल के बाद समझा  बुझा कर जाम समाप्त कराया।

ग्रामीणों का कहना था की खजगीपुर गांव में पियरवा पोखरा से लेकर मदारपुर तक जगह जगह स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। रोड पर पहाड़ी गाड़ियों को आने जानें से बहुत धूल उड़ता है इसलिए पानी का छिड़काव कराया जाए। अपने पिता का इकलौता पुत्र था मनीष मृतक मनीष अपने पिता का इकलौता पुत्र था मनीष के पिता रामचंद्र दैनिक मजदूरी कर अपना तथा परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौके पर पहुंची मृतक की मां एव परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *