हर्षोल्लास पूर्वक गुरुगोविंद सिंह जी का मनाया गया प्रकाश उत्सव,निकाली गई शोभायात्रा

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ नगर पालिका क्षेत्र के सत्यान गंज मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा दस्तख़ती साहिब में साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह साहब जी महाराज का 358 वा पावन प्रकाश उत्सव  जन्मदीहाणा रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।इस अवसर पर शाम को नगर में शोभा यात्रा भी निकली गई ।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु बाग वाराणसी के देखरेख में आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में हेतिहासिक गुरूद्वारा में सुबह से ही सबद कीर्तन संगत निहाल का आयोजन किया गया।रागी  जत्था भाई रकम सिंह गुरू द्वारा नीची बाग वाराणसी के द्वारा मनोहर कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया गया । शाम को गुरू द्वारा से श्री गुरू गोविन्द सिंह साहब की शोभा यात्रा भी निकली गई जो सत्यान गंज , चौक बाजार, खरंजा, पांडेय जी दक्षिणी फाटक से होते हुए परंपरा गत मार्गो से भ्रमण करते हुए गुरू द्वारा सत्यानगंज में आकर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा मे शामिल लोगों ने तलवार बाजी के करतब दिखाए तो वही भक्तो ने आगे आगे रोड पर पानी गिराकर सफाई किया। इस अवसर पर गुरबाग के अध्यक्ष करण सभरवाल ,सतपाल सिंह, ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, जीत  सिंह ,जसवंत सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,अमोलक सिंह ,परमजीत सिंह ,हरिचरण पाल सिंह ,एवं समूह साध संगत उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *