राम नगीना नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज में 76वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

 दुद्धी । 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राम नगीना नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान  मोतीलाल गुप्ता जी थे, जिन्होंने संस्थान के कैंपस में झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो संस्थान के कैंपस से निकलकर मझौली, गोपी मोड़, झरोखकला होते हुए वापस संस्थान में पहुंची। पूरे मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए और आजादी का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति पर आधारित नाटक, गीत और नृत्य शामिल थे। विशेष रूप से एनएसजी कमांडो की भूमिका में छात्रों ने जोश और समर्पण का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल  हिमांशु  ने सभी को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। तदुपरांत उपेंद्र यादव ने छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की zप्रशंसा की। समारोह के अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गईं। 76वें स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य आयोजन ने सभी को एकजुट होकर देश सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *