रोजगार मेले में 925 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 309 को मिला जॉब ऑफर

Spread the love

सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

सोनभद्र। विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, कोन में रविवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे 925 अभ्यर्थियों में से 309 को विभिन्न कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर दिया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक स्थानीय एवं बाहरी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें हिंदुस्तान इलेक्ट्रिकल्स (विजन इंडिया), एसएमआरएफ टायर्स, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष बैंक, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कोन रूबी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कॉलेज के कर्मचारी तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *