ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न

Spread the love

सोनभद्र। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन परिसर स्थित कक्ष संख्या-11 में पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।परीक्षण कार्यक्रम में स्कूल जाने वाली एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल प्रदान किए जाने हेतु अनुदान योजना तथा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल हेतु आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों की पात्रता का परीक्षण किया गया।
उक्त परीक्षण योजनाओं के लिए गठित तकनीकी समिति के सदस्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर द्वारा किया गया।इस अवसर पर वी.पी. सत्यार्थी, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर तथा दिव्या शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपस्थित रहीं।
परीक्षण कार्यक्रम में कुल 30 दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। योजनाओं का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *