12 दिसम्बर को आयोजित लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक 

Spread the love

चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। जिसके संबंध में अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली विकास वर्मा की अध्यक्षता में अगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज 27 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर स्थित विडियों कान्फ्रेंसिंग कक्ष में एक बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

 12 दिसम्बर को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को जरिये सुलह समझौता निस्तारित किये जाने पर विचार विमर्श किया गया, उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करें तथा उन वादों में कम से कम दो बार नोटिस / सम्मन का तामिला सुनिश्चित करें एवं सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराये जाने का प्रयास करें। इसी क्रम में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौल श्रीमती निकिता गौड़ द्वारा यह बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में Motor Vehicle Act के अन्तर्गत हुए चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु 28 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *