भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने सैफुल अब्बास

Spread the love

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर किया जोरदार स्वागत

 **मनोज पाण्डेय* 

 प्रयागराज /हंडिया तहसील क्षेत्र के कस्बा निवासी सैफुल अब्बास को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई सैफुल अब्बास इससे पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पदोन्नति देते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उनके उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही हंडिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सैफुल अब्बास का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सैफुल अब्बास को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है स्वागत से अभिभूत सैफुल अब्बास ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से नुरैन अहमद गुड्डू मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अख्तर राइन, अकलाख अंसारी, असगर अली, बारिश अंसारी, गुलाम तैयब, सफीक अंसारी, जिला शोध प्रमुख इंतजार आलम, मुन्ना साह मदारी, मुनीर शाह, उसमान, जद्दा शाह, रामू सभासद, अकरम खान, हुमायूँ खान, अकरम छोटू साह, अख्तर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *