एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना में मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता

रामागुंडम, । एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान में निहित आदर्शों, सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार के समीप किया गया। इस दौरान एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना के कार्यकारी निदेशक फैज़ तैयब ने प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (परियोजनाएं)  बिनॉय जोस, सीआईएसएफ के जवान, एनसीसी कैडेट्स तथा एनटीपीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के माध्यम से उपस्थित लोगों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों में ईमानदारी, आपसी सम्मान, समावेशिता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना प्रबंधन ने भारतीय संविधान के आदर्शों को बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिकता, सामाजिक सद्भाव और विविधता में एकता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *