दर्लिपाली, /एनटीपीसी दर्लिपाली के प्रशासनिक भवन में संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, दर्लिपाली; इपिल बागे, महाप्रबंधक (ओएंडएम); दीपक कुमार सोनकर, महाप्रबंधक (परियोजना); अहमद मुस्तफा चौधुरी, महाप्रबंधक (प्रचालन); डॉ. प्रतिमा महेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ); एवं एस. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आलोक कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्र निर्माण में संविधान की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। प्रस्तावना का सामूहिक वाचन प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा संवैधानिक आदर्शों के पालन का स्मरण कराता है। इस आयोजन के माध्यम से भारत के संविधान को अपनाए जाने के 77 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया गया तथा सभी ने संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र की प्रगति एवं एकता में योगदान देने का संकल्प लिया।
