देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन, सम्पन्न

Spread the love

लाखों दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

मनोज पाण्डेय 

 प्रयागराज /जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया इस अवसर पर संगम नोज सहित अन्य घाट लाखों दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का आयोजन के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सैंण्डआर्ट, सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया देव दीपावली के शुभ अवसर पर माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, माननीय न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना, माननीय न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह, ओडी फोर्ड के कमांडेंट, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी ऋषिराज व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं तत्पश्चात दीप दान किया गया देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी इस अवसर पर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार सिंह उप जिलाधिकारी अभिनव पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *