*गुणवत्तापूर्ण,निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करे- मुख्य विकास अधिकारी*
चन्दौली । मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई द्वारा विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत- मझगावा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण)/ प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अविलंब अवशेष लाभार्थियों का नियमानुसार पट्टा शीघ्र कराने के निर्देश दिये तथा खण्ड विकास अधिकारी को प्लास्टर का कार्य प्रारंभ करने एवं कार्य में तेजी लाते हुए अविलंब शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता रा-मटेरियल का उपयोग एवं समय समय पर टेक्निकल टीमों द्वारा गुणवत्ता की जाँच भी होती रहे और तय सीमा मे कार्यपूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी,परियोजना निदेशक (DRDA), खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
