आलापुर, अम्बेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज के रोजगार सेवकों ने मांगे न जाने के कारण अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी जहांगीरगंज को सौंपा। रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार की अगुवाई में लगभग तीन दर्जन ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनीलदत्त, माधुरी प्रजापति, रामचन्द्र, संगीता यादव, ममता देवी, सच्चिदानंद, गनेश, गुंजन सिंह, ज्योति पांडेय, सुनीता सिंह, बलवंत,ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, सोमनाथ, राहुल प्रताप सिंह, कलावती, संजना सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने, कैशलेश इलाज सहित विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है और ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी जहांगीरगंज सत्यप्रकाश पाण्डेय को सौंपा है।
ग्राम पंचायत रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन सौंपा
