नेता जी मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था – त्रिभुवन दत्त 

Spread the love

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयन्ती पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ता 

आलापुर, अंबेडकरनगर। समाज के सबसे दबे कुचले गरीबों मजदूरों और किसानों, वंचित वर्गो के लिए श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव का जीवन समर्पित रहा उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उक्त बातें विधान सभा क्षेत्र आलापुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर सपा के राष्ट्रीय सचिव आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कही।

 इस कार्यक्रम में आये हुए वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया। इस अवसर पर  सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,युवा सपा नेता राहुल दत्त, यशवर्धन एडवोकेट,प्रदेश सचिव शमशाद ‌फारूकी,महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, वरिष्ठ सपा नेता वीरेन्द्र तिवारी,पूर्व सदस्य जिला पंचायत प्रेमनारायण यादव ,डा०राम प्रसाद यादव, गंगा प्रसाद यादव,रामजगत प्रजापति,राम चन्द्रवर्मा,संजय शर्मा,फिदा हुसेन अंसारी,मो० मोइन एडवोकेट,विक्रमाजीत यादव,गंगा शंकर साहू,मनोज जायसवाल,राजेंद्र दाढ़ी,नायबे आलम,अमरजीत यादव, हयात मोहम्मद भल्लू,राजेन्द्र प्रसाद वर्मा कल्लू,अच्छेलाल मौर्य,सचिदानन्द चौहान,नुरुल हसन,वीरेन्द्र सिंह,परशुराम प्रजापति,कन्तराज चौरसिया,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,साधु यादव, रामजियावन यादव,नीलेश यादव,अजीत गौतम,मायाराम गौतम,आशाराम त्यागी,शिव शकर निषाद,प्रमोद पाण्डेय, मोहनलाल कन्नौजिया,अनिल कुमार,फिरतु शर्मा,बाकेलाल गौतम,रिंकू पाण्डेय,राम प्रवेश गौतम,मोहनलाल चौरसिया, बृजेश यादव,विंदेश्वरी यादव, देवमणि यादव,गुरुदेव गौतम, शिवपूजन यादव,सुंदर यादव, प्रभाकर यादव,रामनाथ गौतम, संतोष यादव,देवेंद्र यादव,सेवाराम यादव, रोशनलाल गौतम,अभिजीत यादव और अन्य सैकड़ो प्रमुख लोग शामिल थे।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के जीवन और कार्यों को याद कर नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *