जयकारों के बीच धूमधाम से मना बाबा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव 

Spread the love

11 किलो शुद्ध खोवा का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन 

नौगढ़। हारे का सहारा बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नौगढ़ कस्बा में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरानी बाजार स्थित प्राचीन काली माता मंदिर से निकली भव्य निशान यात्रा में महिला पुरुष  युवा और बच्चे बाबा का जयकारा लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर गूंजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने झूमते और नाचते हुए बाजार का भ्रमण करते किया।

 ‘हारे के सहारे की जय’, ‘बाबा खाटूश्यामजी की जय’, ‘तीन बाणधारी की जय’ और ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस के जवान कस्बा बाजार और प्रमुख मार्गों पर लगातार चक्रमण करते रहे।

इस दौरान श्यामप्रेमियों ने बाबा खाटूश्यामजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना किया। मंदिर में झाड़ा लगाने की परंपरा का भी विधिवत निर्वहन किया गया। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। जन्मोत्सव के विशेष आयोजन में 11 किलो शुद्ध खोवा से तैयार भव्य केक काटकर बाबा का जन्मदिन मना कर के भब्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार  बब्बी जायसवाल पिंटू केशरी  अनिल जायसवाल रामजी केशरी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू शर्मा आकाश केशरी कल्लू मद्धेशिया अभिषेक जितेन्द्र सहित दर्जनों श्यामप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *