नेशनल स्कूल एथलेटिक्स में दोहरी सफलता हासिल कर रचा इतिहास
अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के दोहरी गांव निवासी स्थानीय जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र विनय ने स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया (SGFI) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शिवपुरी मध्य प्रदेश में अंदर 17 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किया और 1500 मीटर में कांस्य और 3000 मीटर में रजत पदक जीत पर राष्ट्रीय स्तर पर अहरौरा का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक ही खिलाड़ी द्वारा दो पदक जीतना निश्चित रूप से अहरौरा क्षेत्र के खेल जगत के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है । विनय के कोच अवधेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व विनय चोट की समस्या से जुझ रहा था इसके बावजूद पूरे वर्ष की मेहनत पदक जीतने की इच्छा शक्ति ने उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया विनय प्रतिदिन खेल मैदान पर पूरी लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास करता है तथा निर्धारित वर्कआउट पूरा करने के बाद ही घर लौटता था उसके मेहनत संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है ।
कोच ने कहा कि अहरौरा और आसपास का क्षेत्र भले ही खेल सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हो लेकिन यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है । आवश्यकता है तो केवल बेहतर खेल मैदान और आवश्यक संसाधनों की ग्राउंड पर सीमित सुविधाओं के बीच बच्चे अभ्यास करते हैं वहीं से राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी निकलना इस बात का प्रमाण है की प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती ।विनय की इस उपलब्धि पर जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक मंडल सचिव जिला सचिव पिता सुभाष चंद्र गांव के सम्मानित लोगों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की यह उपलब्धि केवल दो पदकों की जीत नहीं बल्कि उन तमाम ग्रामीण प्रतिभाओं के संघर्ष की पहचान है जिन्हें आज भी एक अच्छे खेल मैदान और सुविधाओं का इंतजार है ।
