लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने शासकीय आवास, कालिदास मार्ग पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली तथा लोकमंगल की कामना की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने भगवान भास्कर की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं किसानों की उन्नति की प्रार्थना की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति और सूर्य की उपासना का यह महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
