बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखंड घोरावल स्थित एसआर इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा से संरक्षण, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव तथा सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सखी निवास एवं रानी लक्ष्मीबाई योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *