एनटीपीसी खरगोन में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मीडिया के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

खरगोन। एनटीपीसी खरगोन द्वारा  मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े लगभग 50 पत्रकारों ने भाग लिया।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा करना तथा जानकारी का आदान-प्रदान करना था। इस दौरान प्लांट की दक्षता, विद्युत उत्पादन एवं वितरण, परिचालन प्रदर्शन, सीएसआर पहल, सामुदायिक विकास गतिविधियों तथा क्षेत्र के समग्र विकास में परियोजना के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना की प्रमुख उपलब्धियों, परिचालन उत्कृष्टता एवं विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात आयोजित संवाद सत्र में पत्रकारों ने परियोजना की कार्यप्रणाली, सीएसआर गतिविधियों एवं मीडिया कवरेज से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर  केशब चंद्र सिन्हा राय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी खरगोन ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए परिचालन उत्कृष्टता, सतत विकास तथा हितधारकों के साथ सार्थक संवाद के प्रति परियोजना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का समापन सुश्री प्रतिभा सिंह, एजीएम (मानव संसाधन) द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई।

इस मीडिया संवाद ने पारदर्शी संचार, मीडिया के साथ बेहतर समन्वय तथा परियोजना की उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदानों को जनमानस तक पहुंचाने के प्रति एनटीपीसी खरगोन की प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *