प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु शकूरबस्ती और सूबेदारगंज के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन का विस्तृत विवरण निम्नवत है-
गाड़ी संख्या 04420/04419 शकूर बस्ती–सूबेदारगंज–शकूर बस्ती अनरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस-
इस ट्रेन में कुल 15 ICF कोचों सामान्य/स्लीपर-13, एसएलआर-02 सहित कुल 15 ICF कोच होंगे।
फेरे और तिथियां:
• गाड़ी संख्या 04420 (शकूर बस्ती से): 06.11.2026 एवं 07.11.2026 को (कुल 02 फेरे)।
• गाड़ी संख्या 04419 (सूबेदारगंज से): 07.11.2026 एवं 08.11.2026 को (कुल 02 फेरे)।
समय-सारणी:
गाड़ी संख्या 04420 (शकूर बस्ती–सूबेदारगंज स्पेशल): यह ट्रेन शकूरबस्ती से 06.11.2026 और 07.11.2026 को शाम 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह दिल्ली जंक्शन (आगमन 19:20 / प्रस्थान 19:30), गाजियाबाद (आगमन 20:10 / प्रस्थान 20:12), खुर्ज़ा जंक्शन (आगमन 21:00 / प्रस्थान 21:02), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 21:38 / प्रस्थान 21:40), हाथरस जंक्शन (आगमन 22:10 / प्रस्थान 22:12), टूंडला जंक्शन (आगमन 23:10 / प्रस्थान 23:15), फिरोजाबाद (आगमन 23:35 / प्रस्थान 23:37) और शिकोहाबाद जंक्शन (आगमन 23:53 / प्रस्थान 23:55), इटावा जंक्शन (आगमन 00:48 / प्रस्थान 00:50), भरथना (आगमन 01:08 / प्रस्थान 01:10), (फफूंद – आगमन 01:58 / प्रस्थान 02:00), झींझक (आगमन 02:23 / प्रस्थान 02:25), रूरा – आगमन 02:58 / प्रस्थान 03:00), पनकी धाम (आगमन 04:13 / प्रस्थान 04:15), कानपुर सेंट्रल (आगमन 05:10 / प्रस्थान 05:20) होते हुए सूबेदारगंज सुबह 09:30 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04419 (सूबेदारगंज–शकूर बस्ती स्पेशल): यह ट्रेन सूबेदारगंज से 07.11.2026 और 08.11.2026 को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह कानपुर सेंट्रल (आगमन 15:30 / प्रस्थान 15:40), पनकी धाम (आगमन 15:58 / प्रस्थान 16:00), रूरा (आगमन 16:38 / प्रस्थान 16:40), झींझक (आगमन 16:58 / प्रस्थान 17:00), फफूंद (आगमन 17:18 / प्रस्थान 17:20), भरथना (आगमन 18:00 / प्रस्थान 18:02), इटावा जंक्शन (आगमन 18:23 / प्रस्थान 18:25), शिकोहाबाद जंक्शन (आगमन 19:10 / प्रस्थान 19:12), फिरोजाबाद (आगमन 19:33 / प्रस्थान 19:35), टूंडला जंक्शन (आगमन 20:05 / प्रस्थान 20:10), हाथरस जंक्शन (आगमन 21:03 / प्रस्थान 21:05), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 21:53 / प्रस्थान 21:55) और खुर्ज़ा जंक्शन (आगमन 22:48 / प्रस्थान 22:50) पर रुकेगी, गाजियाबाद (आगमन 00:58 / प्रस्थान 01:00), दिल्ली जंक्शन (आगमन 01:50 / प्रस्थान 02:00) होते हुए शकूरबस्ती भोर में 02:40 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठाएं। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।
