सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी मूल मूल्य ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ के महीने भर चले उत्सव का भव्य समापन 03 नवम्बर 2026 को परियोजना के उमंग भवन में किया। मुख्य अतिथि किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) रहे। इस अवसर परएम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) देवव्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना)य निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम)य डॉ. बिनोद कुमार भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा)य टी.एन. सीतारमन, महाप्रबंधक (रसायन) एच.पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर/ओवरहॉलिंग)य अनिरुद्ध सिंह, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) तथा तुलसी रमन रधीश, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता), अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) मृणालिनी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ-साथ भारी संख्या में प्रतिभागी गण उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में परस्पर आदर एवं विश्वास की भावना को और प्रबल किया।
प्रणव वर्मा, मानव संसाधन प्रमुख(एनटीपीसी शक्तिनगर) एवं ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ के कोर वैल्यू चैम्पियन के नेतृत्व में पूरे माह विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। दैनिक नेतृत्व संदेश, एनटीपीसी की उपलब्धियों व नवाचारों से संबंधित अपडेट्स और संवादात्मक सत्रों ने कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। जिसमें कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, संविदाकर्मियों और बच्चों को एक साथ जोड़ा। कहानी लेखन, स्लोगन लेखन, रील मेकिंग, फोटो प्रतियोगिता, थैंक यू कार्ड मेकिंग, जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और एनटीपीसी के प्रति गौरव को व्यक्त किया। क्विज और रिले रेस जैसे खेल आयोजनों ने परिवारों को एकजुट कर एक ऊर्जावान और आनंदमय वातावरण बनाया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि वे संगठन की संस्कृति को मजबूत करते हुए मूल्यों को दैनिक कार्यशैली में समाहित करते हैं। उपलब्धियों का उत्सव मनाकर और सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल अपने कर्मचारियों में स्वामित्व, नवाचार और गौरव की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है, जिससे उत्कृष्टता और स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और भी दृढ़ होती है।कार्यक्रम का संचालन कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया।
एनटीपीसी विंध्याचल में ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ मूल मूल्य माह का गरिमामय समापन
