सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने स्कूलों में लगवाई आजादी के महानायकों की तस्वीरे

Spread the love

चौबेपुर,वाराणसी आजादी के महानायकों और तत्कालीन समाज सुधारकों से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने “हमारे आदर्श” श्रृंखला के तहत चौबेपुर क्षेत्र के 3 सरकारी विद्यालयों की कक्षाओं में 50 महानायकों के चित्रों के पोस्टर लगवाये हैं  ।   इसमें प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर द्वितीय,  प्राथमिक विद्यालय पलकहा  तथा रघुवंश इंटर कालेज धौरहरा शामिल हैं । 

संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इससे बच्चों को आजादी के महानायकों और उस समय के समाज सुधारकों  के बारे जानने के प्रति रूचि बढ़ेगी  ।   चित्रों पर नाम, जन्मतिथि और पुण्यतिथि अंकित की गयी है जिससे इन अवसरों पर अध्यापक कक्षा में बच्चों को इन महापुरुषों के बारे में अवगत कराएंगे । उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 14 विद्यालयों ऐसे पोस्टर लगाए जायेंगे ।

इस कार्य में प्रदीप सिंह, अमर बहादुर , विनोद यादव आदि सहित विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *