अंबेडकर नगर। नगर विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ग्राम गोपालपुर नगर पंचायत जहांगीरगंज की बिटिया आकृति मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और आलापुर सहित पूरे जिले का स्वर्ण पदक जीत कर मान सम्मान ऊंचा किया है। मालूम हो ग्राम गोपालपुर निवासी रमाशंकर मिश्र की पोती एवं लेखपाल विकास मिश्र और शिक्षिका वन्दना मिश्रा की होनहार बेटी आकृति मिश्रा ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में सहारनपुर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार और तमिलनाडु को पराजित कर उत्तर प्रदेश की ओर से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बिटिया की यह उपलब्धि मेहनत, लगन, अनुशासन और अदम्य साहस का परिणाम है। आकृति ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और अपने हौसले से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। आकृति कक्षा तीन की छात्र है और पिता लेखपाल हैं और माता जी एक शिक्षिका हैं। बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया तो यह खबर लगते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बिटिया आकृति को इस शानदार उपलब्धि पर भाजपा नेता मण्डल अध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय, ओंकारनाथ मिश्रा, सन्तोष सिंह, शानू दूबे, उमाशंकर चतुर्वेदी, अभिषेक त्रिपाठी, सभासद बालगोबिंद त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, देवर्षि त्रिपाठी, एडवोकेट शशिकांत मिश्रा ने बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का झंडा बुलंद करने का आशीर्वाद देते हुए माता पिता को अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
