सुरक्षित खनन के साथ उत्पादन वृद्धि एनसीएल की प्राथमिकता – एन. फ्रैंकलिन जयकुमार  

Spread the love

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस

सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में  होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन), आशुतोष द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी/परियोजना व योजना),  संजय कुमार मिश्रा, सीवीओ, एनसीएल, अजय कुमार जायसवाल सहित, कंपनी जेसीसी सदस्यगण,  महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष  ने मुख्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रम शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान एनसीएल के श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण, सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से नीतीश कुमार, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, एनसीएल के सभी विभागाध्यक्ष, अन्य श्रमिक संघों व एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में एनसीएल कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में एनसीएल सीएमडी  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कोल इंडिया के 52 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी एनसीएल कर्मियों एवं हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में स्थापना के बाद से ही कोल इंडिया देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित वैश्विक परिदृश्य में कोयला सहित ऊर्जा क्षेत्र का महत्व और भी बढ़ गया है।

एनसीएल सीएमडी ने कर्मियों से एकजुट होकर देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीएल के कोयले से देश की 9.2 प्रतिशत बिजली बनती है। इसके साथ ही उन्होंने उत्पादन क्षमता में वृद्धि, संसाधनों के जिम्मेदार एवं अनुकूलतम उपयोग, सुरक्षित खनन प्रथाओं को अपनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा समयबद्ध और निर्बाध गुणवत्तायुक्त कोयला प्रेषण को एनसीएल की प्राथमिकताएँ बताया। साथ ही, उन्होंने व्यावसायिक विविधीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर भी बल दिया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *