प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक एवं तेज रेल यात्रा सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 27421/27422 वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन आज स्पेशल ट्रेन (ट्रेन सं. 02527)’ के उद्घाटन विशेष रूप में किया गया था ।
*नियमित समय सारणी*
1. *गाड़ी संख्या 27421/27422 वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस*
• गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी–नई दिल्ली दिनांक 02.11.2026 से सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) संचालित होगी ।
• गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली–वाराणसी दिनांक 02.11.2026 से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी ।
• गाड़ी संरचना – एसी प्रथम – 01, एसी द्वितीय – 04, एसी तृतीय -11= 16 डिब्बे
• *गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी–नई दिल्ली : –*
यह गाड़ी वाराणसी से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज जंक्शन पर 22:35 बजे आगमन एवं 22:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल पर 00:40 बजे आगमन एवं 00:45 बजे प्रस्थान, अलीगढ़ जंक्शन पर 03:55 बजे आगमन एवं 03:57 बजे प्रस्थान करेगी। 05:23 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी तथा 05:25 बजे प्रस्थान कर प्रातः 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
• *गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली–वाराणसी :-*
यह गाड़ी नई दिल्ली से रात्रि 21:40 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह गाड़ी गाजियाबाद पर 22:13 बजे आगमन एवं 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद अलीगढ़ जंक्शन पर 23:20 बजे आगमन एवं 23:22 बजे प्रस्थान करेगी। कानपुर सेंट्रल पर अगले दिन 02:45 बजे आगमन एवं 02:50 बजे प्रस्थान तथा प्रयागराज जंक्शन पर 05:05 बजे आगमन एवं 05:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद प्रातः 07:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
