राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीएल परिवार ने किया सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एनसीएल परिवार ने देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को नमन किया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक  (मानव संसाधन),  मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  आशुतोष द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना), संजय कुमार मिश्रा, कंपनी जेसीसी सदस्य,  सीएमओएआई प्रतिनिधि, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण  उपस्थित रहे ।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  एनसीएल कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने के लिए योगदान देने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने  सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी विचारों और उनके महान कार्यों से प्रेरणा लेकर देश में सौहार्द और एकजुटता का संदेश घर-घर तक पहुँचाने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एनसीएल महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण),  राजेश त्रिवेदी ने कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *