युवाओं का टैलेंट देश की पूंजी है- राजरानी रावत

Spread the love

 बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग बाराबंकी के तत्वाधान में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत टाउन हॉल नगर पालिका बाराबंकी परिसर में कल्चरल ट्रैक का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग, कविता लेखन, समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं।  पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजरानी रावत अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि नशा करने से सिर्फ एक जीवन नहीं बल्कि सम्पूर्ण परिवारीजन का जीवन कष्टमय बन जाता है। नशे की शुरुआत करने वाले का अंत कैंसर से अथवा असमय मौत से होता है।

 श्रीमती रावत ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का टैलेंट देश की पूंजी है। अपने टैलेंट से देश को आगे ले जाना देशवासियों का फर्ज है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सेवायोजन अधिकारी बाराबंकी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी बाराबंकी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया प्रतियोगिताओं के बीच में पहुँच कर परियोजना निदेशक एवं डीसी एनआरएलएम ने प्रतियोगी युवाओं का उत्साह वर्धन किया। 

विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत जी के द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथिगण का स्वागत किया गया तथा विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता को मण्डल स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है।

       वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग के मंच संचालन में सम्पन्न प्रतियोगिता समूह लोक गायन में मनीषा मौर्य टीम ने प्रथम जबकि मोहिनी देवी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में सूर्यांश शर्मा प्रथम दिव्या गोंड द्वितीय एवं वैभवी माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य में स्नेहा टीम ने प्रथम एवं आद्या त्रिवेदी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में टीम कपिल ने प्रथम टीम मंजू ने द्वितीय एवं टीम खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

उक्त कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में जनपद बाराबंकी के विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोहित मिश्रा, अरविंद वाजपेई, विकास तिवारी, समृद्धि यादव, साक्षी सिंह, रश्मि त्रिपाठी, विक्रांत मिश्रा, शिवांशु पटेल, अपूर्व कोचर, वी आई तरुण तिवारी इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक रूप में कविवर अजय प्रधान, कवयित्री किरण भारद्वाज, अभिनेता शरदराज सिंह, रंगकर्मी सबीना बानो, लोक गायिका पूजा पाण्डेय, संगीत शिक्षक दीपक कुमार वर्मा, स्केच आर्टिस्ट सुमित कुमार, कला शिक्षिका मलक बुसरा व प्रदीप सारंग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *