सौर ऊर्जा से डिजिटल शिक्षा को नई दिशा: एनटीपीसी खरगोन ने SAVERA के साथ किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Spread the love

खरगोन। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, एनटीपीसी खरगोन ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सौर ऊर्जा आधारित चार स्मार्ट कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए SAVERA के साथ समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर सुविधाएँ एवं तकनीक-आधारित शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराकर डिजिटल शिक्षा तक उनकी पहुँच को बेहतर बनाना है। साथ ही, सौर ऊर्जा का उपयोग टिकाऊ एवं ऊर्जा-कुशल शैक्षणिक बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देगा। इस CSR पहल के माध्यम से एनटीपीसी खरगोन शैक्षणिक सशक्तीकरण, डिजिटल समावेशन एवं सतत विकास को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य के नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *