चन्दौली । जिला सेवायोजन कार्यालय चन्दौली एवं महामाया पालीटेक्निक इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी धानापुर चन्दौली के संयुक्त तत्वाधान में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विजन इण्डिया प्रा०लि०, टाटा मोटर्स,, स्पार्क मिण्डा अम्बर इंटरप्राईजेज, सुब्रोस, अमेजा इलेक्ट्रानिक, वेलांगी, मुशासी आटो पार्ट इण्डिया, हिरो चोक निमिता, टी०एस०पी०एल०, याजाकी, रूद्र शिव इंटरप्राइजेज, कृष्णा मारूति, श्याम मैन पावर, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट, आदानी सोलर, जे०पी०वी०एम०जी०, एम०आर०एफ०, तिरूपति बाला जी मैन पावर सहित कुल 28 से अधिक कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर 392 बेरोजगार अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। मेले में लगभग 1207 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर आये हुए अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई । एम०एस०एम०ई० इकाईयों को गति प्रदान किये जाने हेतु एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रारम्भ की गयी महत्वाकांक्षी नयी योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस रोजगार मेले में प्राधानाचार्य अजय सिंह महामाया पालीटेक्निक इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी धानापुर चन्दौली, अनुदेशक मनीष राय द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए मंच का सफल संचालन किया गया।
