प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी-काशी-व्यासनगर एवं वाराणसी-वाराणसी खंड में सिग्नल एवं दूरसंचार कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।
उक्त ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं:
ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन –
गाड़ी संख्या 13345 वाराणसी-सिंगरौली (इंटरसिटी) दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के स्थान पर पं. दीन दयाल उपा. जं. से चलेगी।
ट्रेनों की रीशेड्यूलिंग-
• गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 25 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन छपरा से 150 मिनट विलंब से अर्थात् सुबह 09:40 बजे प्रस्थान करेगी।
• गाड़ी संख्या 19168 बनारस सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 25 अक्टूबर 2026 को बनारस सिटी से 45 मिनट विलंब से अर्थात् 14:45 बजे प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें। गाड़ी संख्या 13344 शक्तिनगर-वाराणसी (इंटरसिटी) दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पं. दीन दयाल उपा. जं.) तक जाएगी।
