फैजाबाद – गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, लगभग 80 प्रतिशत मतदान 

Spread the love

आलापुर अंबेडकर नगर।( लालमणि गोंड ) फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र में सियासी घमासान के बीच तीन बजे तक 149 मतों में से 120 मत 80% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

 भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के सामने निर्दलीय राजीव यादव उर्फ राजू यादव त्रिकोणीय लड़ाई करने की चुनौती पेश कर रहे हैं। फैजाबाद-गोरखपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में सियासी पारा समय बीतने के साथ चढ़ने लगा है। चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने ध्रुव त्रिपाठी को, समाजवादी पार्टी ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव उर्फ राजू यादव के समर्थकों का हुजूम मतदेय स्थल पर देखा जा रहा है। ऐसे में चुनावी मुकाबले के दिलचस्प और त्रिकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में प्रत्याशियों की लोकप्रियता के साथ-साथ राजनीतिक दलों की संगठनात्मक ताकत, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की क्षमता की भी परीक्षा होने वाली है। चुनावी मैदान में विरोधियों से मुकाबला करना एक बात है, लेकिन अपने ही खेमे में निष्क्रियता या असंतोष की आशंका किसी भी प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। यही वजह है कि इस चुनाव में पर्दे के पीछे चलने वाली कथित सियासी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहा है कि कहीं कुछ लोगों की उदासीनता या आपसी खींचतान पार्टी प्रत्याशियों की मेहनत पर पानी न फेर दे। अब देखना होगा कि कौन-सा प्रत्याशी अपनी रणनीति को समर्थन में बदल पाता है और किसकी चुनावी नैया पार लगती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *