रामगुंडम सुपर थर्मल पावर स्टेशन मे नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

Spread the love

हिन्दी की  प्रगति के लिए किये जा रहे कार्य और राजभाषा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास पर बल

करीमनगर। रामगुंडम सुपर थर्मल पावर स्टेशन की वर्ष-2026 की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन  23.अक्टूबर 2026 को  सुबह 11:00 बजे  प्रशासनिक भवन के प्रथम तल के सम्मेलन कक्ष किया गया। बैठक मे केन्द्रीय विद्यालय , आयकर विभाग, भारतीय स्टेट बैंक , सीआईएसएफ़,एचपीसीएल , आईओसीएल, भारतीय जीवन बीमा निगम , यूनाइटेड इंडिया और  केनरा बैंक  सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधिगणों ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम  सदस्य कार्यालयों को नए पदस्थ अध्यक्ष फ़ैज़ तैयब, कार्यकारी निदेशक, रामगुंडम व तेलंगाना का परिचय करवाया गया ।  इसके बाद सदस्य सचिव द्वारा अध्यक्ष सहित सभी सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधिगणों का स्वागत किया गया। मानव  संसाधन के प्रमुख सागर रंजन साहू  ने  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के महत्त्व को बताते हुये कहा की  राजभाषा विभाग के नियमों के अनुसार नाराकास की बैठक को वर्ष में 2 बार  आयोजित करना जरूरी है ।  साथ ही  उन्होने सदस्य कार्यालयों से  निवेदन किया कि राजभाषा विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख को अगली  बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना को सुनिश्चित करें  ।

बैठक मे केन्द्रीय कार्यालय एनटीपीसी लिमिटेड राजभाषा विभाग के प्रमुख अतर सिंह गौतम ने सभी सदस्य कार्यालयों के हिन्दी प्रगति  की समीक्षा की और कुछ सुझाव दिये जैसे;- हिन्दी पत्रो के उत्तर हिन्दी में दिये जाए, ऑन-लाइन तिमाही रिपोर्ट भरी जाए, “ग” क्षेत्र के 60 % लक्ष्य को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाए। सभी सदस्य कार्यालयों की हिन्दी प्रगति के समीक्षा के उपरांत हिन्दी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर केन्द्रीय विद्यालय , रामगुंडम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया ।

अत: में अध्यक्ष फ़ैज़ तैयब कार्यकारी निदेशक, रामगुंडम व तेलंगाना ने सदस्य कार्यालयों द्वारा हिन्दी की  प्रगति के लिए किये जा रहे कार्य की सराहना की और राजभाषा लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास पर बल दिया । आगे अपने सम्बोधन में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि राजभाषा के कार्यान्वन में अगर कोई भी दिक्कत हो तो वो रामगुंडम के राजभाषा अधिकारी से सहायता ले सकते है । अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *