नैनी जंक्शन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन ने यात्रियों से किया सीधा संवाद

Spread the love

यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए यात्रियों से लिया फीडबैक, ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं पर की चर्चा*

 प्रयागराज । यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने तथा रेलवे से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा जनसंवाद को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम. एम .वारिस ने 23 अक्तूबर 2026 को नैनी जंक्शन पर यात्रियों एवं लिंक जंक्शन पर  ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।

नैनी जंक्शन पर उन्होंने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान यात्रियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। स्टेशन परिसर की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, प्रतीक्षालय तथा अन्य बुनियादी यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने यात्री सुविधाओं को अधिक प्रभावी, उपयोगी एवं सुविधाजनक बनाने में यात्रियों से प्राप्त सुझावों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस पहल का उद्देश्य रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना रहा।

अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ने कहा कि यात्रियों की संतुष्टि, सुविधा एवं सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने जनसंवाद को यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा रेल सेवाओं एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने तथा स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों एवं ग्रामीणों से प्राप्त फीडबैक और सुझावों के माध्यम से रेलवे की व्यवस्थाओं को अधिक यात्री-अनुकूल, सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *