अजहा ग्राम पंचायत में लगा बृहद वित्तीय समावेशन शिविर, जनसुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी

Spread the love

*चन्दौली। भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में चलाए जा रहे ‘जनसुरक्षा संतृप्तीकरण अभियान’ (21 से 31 दिसंबर 2026) के तत्वावधान में क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजहा में एक दिवसीय बृहद वित्तीय समावेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभों से अवगत कराया और मौके पर ही पात्र लोगों के आवेदन भी दर्ज किए।

इस विशेष जागरूकता व नामांकन शिविर में वित्तीय क्षेत्र के कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अग्रणी जिला अधिकारी, नाबार्ड (NABARD) से जिला विकास प्रबंधक (DDM), चंदौली जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बबुरी शाखा के शाखा प्रबंधक तथा आरसेटी (RSETI) के निदेशक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मात्र नाममात्र के प्रीमियम पर मिलने वाली बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़कर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीयन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *