जिला प्रशासन से समन्वय सुदृढ़ करने हेतु एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक ने की कलेक्टर से मुलाकात

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर कुमार होता ने सिंगरौली के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अंकित अस्थाना, आईएएस, का 20 अक्टूबर, 2026 को सूर्य भवन अतिथि गृह में आत्मीय स्वागत किया। सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान  किशोर कुमार होता ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), राख उपयोगिता एवं हरित पहलों के क्षेत्र में परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया तथा उत्तरदायी विद्युत उत्पादन और सतत विकास के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता दोहराई।
एनटीपीसी विंध्याचल अपनी सुव्यवस्थित संचार व्यवस्था के अंतर्गत जिला प्रशासन सहित प्रमुख बाह्य हितधारकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखता है, जिससे पारदर्शिता, परस्पर विश्वास एवं प्रभावी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। इस मुलाकात ने एनटीपीसी विंध्याचल एवं जिला प्रशासन के सहयोगात्मक संबंधों को और सुदृढ़ किया तथा क्षेत्रीय विकास एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *