रिहंद के सोन शक्ति स्टेडियम में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रावण दहन,श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन’

Spread the love

’बीजपुर,सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना क्षेत्र स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, बृजेश कुमार यादव, पी. लक्ष्मी, अमित सिक्दर, राजीव कुमार मित्तल, आर.एन. वर्मा और रोशन कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।मां दुर्गा की विदाई के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर भक्ति गीतों पर नृत्य किया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने मां को भावपूर्ण विदाई दी। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए इंटकवेल ले जाया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख संजय असाटी सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अमित केशरी, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, ऋषिकांत कुमार, अजय कुमार और सूरज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इससे पूर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर की शाम स्थानीय सोनशक्ति स्टेडियम में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख संजय असाटी ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए रावण के पुतले का दहन किया। इसके साथ ही पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान घंटों आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। भव्य आयोजन को देखने के लिए दस हजार से अधिक दर्शक जुटे। लोगों में दशहरा उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं अमित केशरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सैकड़ों अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सुरक्षा प्रहरियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *