नमो घाट पर एयर शो : सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की हुई अहम ब्रीफिंग

Spread the love

चंदौली। नमो घाट, वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो का आयोजन दिनांक 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। इस भव्य एयर शो को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पड़ाव स्थित S.T MR. जयपुरियां स्कूल में जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन एवं सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ रूट मैप, पार्किंग स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण की ब्रिफिंग डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की उपस्थिति में आयोजित हुई। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बैठक के दौरान एयर शो देखने आने वाली आम जनता की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एयर शो के दौरान दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा घेरा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये गये। डुमरी, सुजाबाद और कटेसर, बहादुरपुर एवं आस-पास तक सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कार्यक्रम के दौरान राजघाट पुल एवं सामने घाट पुल से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जनपद चंदौली के थाना मुगलसराय एवं थाना अलीनगर क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक उक्त दोनों पुलों का प्रयोग कर वाराणसी जाने से बचें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एयर शो देखने आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग- गंगा नदी रिंग रोड पुल के मवई शिवाला अंडरपास से केवल दोपहिया वाहन बहादुरपुर रोड पर निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जाएंगे तथा अपने वाहन वहीं खड़े करेंगे। दोपहिया वाहन चालक निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।एयर शो देखने आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहनों की पार्किंग- एयर शो देखने के लिए बिहार, चंदौली एवं अन्य जनपदों से आने वाले चार पहिया वाहन रिंग रोड का प्रयोग करते हुए पंचपेड़वा पहुँचेंगे। वहाँ से अलीनगर होते हुए मुगलसराय की ओर निर्धारित मार्ग से जाकर पड़ाव क्षेत्र में आवंटित पार्किंग स्थल FCI गोदाम, सनबीम स्कूल ग्राउंड S.R.N. स्कूल के पीछे ग्राउंड में चारपहिया वाहन तथा एम्बिशन, एप्को ऑफिस व एप्को ग्राउंड में दो पहिया वाहन खड़े करेंगे।

चारपहिया दो पहिया वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें तथा सड़क, मुख्य मार्ग अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पार्क करके यातायात बाधित न करें। पड़ाव क्षेत्र की पार्किंग भरने पर वैकल्पिक व्यवस्था- पड़ाव क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाने की स्थिति में बाहर से आने वाले चारपहिया वाहनों को वाराणसी के रामनगर स्थित लंका मैदान पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। ऐसे वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशानुसार निर्धारित मार्ग का प्रयोग करते हुए लंका मैदान पार्किंग में अपने वाहन खड़े करेंगे।

पार्किंग की उपलब्धता एवं यातायात की स्थिति के अनुसार पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। वाराणसी (बाबतपुर), प्रयागराज, मिर्जापुर एवं अन्य जनपदों की ओर जाने वाले वाहन जिनको एयर शो में शामिल नहीं होना है, वे NH-19 एवं रिंग रोड का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएँ। ऐसे वाहन चालक पड़ाव क्षेत्र एवं प्रतिबंधित पुलों की ओर जाने से बचें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। सभी वाहन चालक निर्धारित तिथियों में प्रातः 08:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधों का पालन करें। एयर शो देखने आने वाले वाहन चालक केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें। पार्किंग स्थल भरने की स्थिति में यातायात पुलिस के निर्देशानुसार वैकल्पिक पार्किंग स्थल पर जाएँ। मार्ग में लगे बैरियर, संकेतकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को निर्बाध मार्ग प्रदान करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *