19 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से करेंगे शिष्टाचार भेंट
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 18 और 19 अक्टूबर को जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 18 अक्टूबर को वाराणसी से प्रस्थान कर ओबरा, डाला, दुद्धी, घोरावल और रेणुकूट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अनपरा पहुंचेंगे। यहां गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
19 अक्टूबर को प्रातः अनपरा गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा के क्षेत्र सहसंयोजक हेमंत राज और मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे। तत्पश्चात रेणुसागर, अनपरा एवं विष्टामगंज होते हुए कोन क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां गौरासिंघा स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद किसुनपुरवा, कोन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के आवास पर भेंट करने के साथ राजवंशी देवी इंटर कॉलेज के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सोनभद्र स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाहगंज क्षेत्र के गरबंधा रोड, उमरी बुजुर्ग में मधुरा प्रसाद के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंत में घोरावल स्थित वृंदावन मोटेल में भी शिष्टाचार भेंट निर्धारित है।
