पण्डालों में विराजीं शेरावाली, माहौल हुआ भक्तिमय : मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजन-अर्चन शुरू, उमड़ रही भक्तों की भीड़

Spread the love

शाहगंज,सोनभद्र। सप्तमी से देवी की आराधना के महाअनुष्ठान के साथ ही समूचा माहौल भगवतीमय हो गया है। नवमी तक पूरी रात कस्बा, गांव जागेगा। नयनाभिराम प्रतिमाओं व पण्डालों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय कस्बा समेत ग्रामीणांचलों में शनिवार को सप्तमी तिथि को मां दुर्गा, काली आदि देवी-देवताओं की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इस दौरान पूजन समिति के लोगोें के साथ ही अन्य श्रद्धाुलुओं की भीड़ उमड़ रही। मां के भक्तों ने भव्य पण्डालोें में स्थापित प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन किये। मां की मनमोहक सजी ड्योढ़ी को देख लोग मंत्र मुग्ध हो जा रहे हैं। सप्तमी पर उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच श्रद्धालु कालरात्रि का दर्शन-पूजन किये। शास्त्रों के अनुसार नवरात्र के सातवें दिन माता के कालरात्रि रूप की पूजा का विधान है। कालरात्रि का अर्थ है काली रात। कालरात्रि मां के केश खुले हैं और उन्होंने चमकदार आभूषण धारण रखे हैं। माता के तीन नेत्र तीनों लोकों अर्थात् सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का प्रतीक है। उनके दाहिने हाथ में खड़ग है जबकि बाएं हाथ में मशाल शोभायमान है। नीचे की ओर झुकी दूसरी दाहिनी भुजा आशीर्वाद की मुद्रा में है। वहीं बायीं भुजा भयमुक्त प्रतीत होती है। मांॅ को शुभकारी कहकर भी सम्बाधित किया जाता है। कालरात्रि माता की सवारी शव है। 

इन गांवों में भी है दुर्गा पूजा की धूम-

शाहगंज बाजार समेत ढुटेर, ईनम, औराही, उसरी, सहुआर, अतरवां, सोहदवल आदि गांवों में भी मॉं दुर्गा पुजनोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सप्तमी तिथि को सजाये गये आकर्षक एवं मनमोहक पण्डाल में माता शेरावाली की प्रतिमा स्थापित कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी। शारदीय नवरात्रि के इस पूजनोत्सव में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ मांॅ के दर्शन-पूजन हेतु उमड़ रही है। इस वक्त समूचा माहौल भगवतीमय हो गया है। मालूम हो रहा है कि वास्तव में माता ने अपने शक्ति सहित विराज लिया है। मांॅ की विखेरती छटा दर्शकों, भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दे रही है। लग रहा है कि अधिष्ठात्री मां कहीं अब  बोल न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *