कार्यकारी निदेशक अनुपम मुखर्जी ने किया एनटीपीसी सिंगरौली का दौरा

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक (परियोजना प्रबंधन)  अनुपम मुखर्जी ने 15 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी सिंगरौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज-III परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपम  मुखर्जी ने स्टेज-III के मुख्य संयंत्र, स्विचयार्ड, बीओपी (बैलेंस ऑफ प्लांट), रिटेनिंग वॉल तथा कोटा हिल बॉक्स कल्वर्ट सहित प्रमुख क्षेत्रों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्टेज-I के सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) यार्ड एवं एनडीसीटी (नेचुरल ड्राफ्ट कूलिंग टावर) क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रोजेक्ट ग्रुप एवं बीएचईएल के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का आकलन किया गया।

इस अवसर पर  ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक (सिंगरौली),  अगम प्रकाश तिवारी,  महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना),  सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी),  अवनीश कुमार सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  सिद्धार्थ मंडल, मानव संसाधन प्रमुख, विभिन्न विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दौरे के दूसरे दिन, 16 अक्टूबर 2026 को  अनुपम मुखर्जी ने अतिथि गृह परिसर में वृक्षारोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।  मुखर्जी का यह दौरा स्टेज-III परियोजना की प्रगति की समीक्षा, विभिन्न कार्यों के समन्वय तथा परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *