एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब में गरबा रास की धूम, तीन दिन डांडिया नृत्य और उत्सवी उल्लास

Spread the love


सिंगरौली। विंध्य क्लब द्वारा 13 से 15 अक्टूबरए 2026 तक तीन दिवसीय श्गरबा रासश् का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात के कोरियोग्राफर भावेश राणा की मौजूदगी में आयोजित इस उत्सव में रंग.बिरंगे पारंपरिक परिधानों ऊर्जावान डांडिया प्रस्तुतियों और गरबा नृत्य ने माहौल को उमंग एवं उल्लास से भर दिया। 15 अक्टूबरए 2026 को समापन अवसर पर किशोर कुमार होता कार्यकारी निदेशक, विंध्याचल महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षणद्ध तथा निर्मल कुमार सिंहए महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं एडीएम के साथ विभागाध्यक्षए कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस आयोजन ने आपसी सौहार्द एवं सामुदायिक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल की जीवंत सांस्कृतिक परंपरा और कर्मचारी सहभागिता की भावना को नई ऊर्जा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *