केंद्रीय विद्यालय झारसुगुड़ा में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, 382 लोग हुए शामिल

Spread the love

झारसुगुड़ा । केंद्रीय विद्यालय झारसुगुड़ा में बुधवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता, प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण और आपातकालीन निकासी अभ्यास आयोजित किया गया। इसमें 350 विद्यार्थियों और 32 शिक्षकों सहित कुल 382 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम डिप्टी कमांडेंट एल. मोहंती के नेतृत्व में तथा सहायक कमांडेंट (फायर) धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। निरीक्षक (फायर) नीरज कुमार ने प्रतिभागियों को आग बुझाने के उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने पर बचाव के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी की जानकारी दी। दीपावली के मद्देनजर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने, ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहने और अग्निशमन संसाधन उपलब्ध रखने पर विशेष जोर दिया गया। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव तथा आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *