सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने शाहपुर राख बाँध से रेल रैक (RCR) के माध्यम से राख परिवहन सफलतापूर्वक प्रारंभ कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।राख के सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन के साथ-साथ धूल नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

शाहपुर राख बाँध में व्हील वॉशिंग सिस्टम (Wheel Washing System)स्थापित किया गया है, जिससे बाहर निकलने वाले वाहनों के पहियों पर लगी राख एवं मिट्टी की सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, राख से लदे वाहनों की नियमित जाँच, तिरपाल से सुरक्षित ढकने, यातायात नियंत्रकों की तैनाती, सड़कों पर नियमित जल छिड़काव एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से तेलगवां पुल, कोटा बस्ती चौक, ज्वालामुखी मार्ग एवं खड़िया बाजार (NH-39) तक के परिवहन मार्गों पर धूल नियंत्रण एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह पहल परिचालन दक्षता के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जन सुविधा के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।स्वच्छ सड़कें, सुरक्षित परिवहन और प्रभावी राख प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल सतत विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
