सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगी अन्यत्र, नौगढ़ में गंदगी का अंबार

Spread the love

क्षेत्र के 91 में से 65 सफाईकर्मी नमो घाट के एयर शो की तैयारी में लगाए गए हैं। शेष 26 सफाईकर्मी वर्षों से कर रहे हैं दूसरे विभागों में काम नवरात्र में मंदिरों चौराहों सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी

श्रीराम कथा की तैयारी में युवाओं ने खुद उठाया झाड़ू

नौगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी स्थित नमो घाट पर होने वाले एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों के अन्तर्गत क्षेत्र के 65 सफाईकर्मियों की ड्यूटी यादव चौराहा से मेन रोड दुलहीपुर तक साफ-सफाई के लिए लगा दी गई है। आठ अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक सफाईकर्मियों की तैनाती किए जाने से नौगढ़ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। क्षेत्र में कुल 91 सफाईकर्मी नियुक्त हैं।जिनमें 26 सफाईकर्मी तहसील, ब्लॉक सहित अन्य विभागों में वर्षों से ऑपरेटर, चालक और दूसरे पदों का काम कर रहे हैं। 

जिससे गांवों, कस्बों, बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है।नवरात्र के दिनों में धार्मिक पर्व पर भी मंदिरों, सड़कों और चौराहों पर गंदगी पसरी हुई है। मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मियों की कमी के हो जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।  वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती किए जाने से नौगढ़ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का संकट खड़ा हो गया है।

रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों के दौरान युवाओं ने खुद झाड़ू उठाकर साफ-सफाई करके मंदिर परिसर और आसपास फैली गंदगी को साफ कर युवाओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियुक्त सफाईकर्मियों की ड्यूटी अन्यत्र लगाए जाने के साथ ही शेष कर्मियों से भी मूल सफाई कार्य के बजाय दूसरे विभागों में काम लिया जा रहा है।जिससे गांवों और कस्बों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सफाईकर्मियों की तैनाती की समीक्षा कर नौगढ़ क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *