विन्ध्य एक्सप्रेस वे परियोजना को निरस्त करने की किसानों ने उठाई आवाज
अहरौरा। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शुक्रवार को क्षेत्र के शेखवा गांव में स्थित पंचायत भवन पर हुई पंचायत में उपस्थित किसानों ने वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने की मांग किया। इसके साथ ही किसानों ने विन्ध्य एक्सप्रेस वे परियोजना को निरस्त करने की आवाज उठाई।
पंचायत में किसानों ने अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने,जनपद में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को निरस्त करने पटिहटा पंप कैनाल से निकली पटीहटा माइनर के एकली में नहर की सफाई और पक्कीकरण कराने की मांग किया।
धान खरीद के लिए पीसीएफ के केंद्र सभी सहकारी समितियों पर खोले जाने व खाद्य विपरण और एफ सीआई के केन्द्र की संख्या बढ़ाने और प्राइवेट क्रय केंद्र को बंद करने की मांग किया।
पटीहटा पंप कैनाल पर निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग के किया।
किसानों ने कहा की तहसीलों पर जिलाधिकारी द्वारा लागू जमीनों की रजिस्ट्री नए नियम के तहत 16 विश्वा तक आवासीय का रेट लिया जा रहा है जबकि पूर्व में पांच विश्वा तक ही था नए नियम से काफी राजस्व वसूल किया जा रहा है इसे निरस्त किया जाए । सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत लखनिया में लगभग 40 मीटर हाई लेवल फीडर ध्वस्त हो गया है उसका निर्माण कराया जाए।
बैठक में सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह डा जयशंकर मौर्य,घूरे प्रसाद बिंद गोरखनाथ सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
