ऊंचाहार ।एनटीपीसी ऊँचाहार द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत अरखा ग्राम पंचायत के भपौरा, करसेनी, समर का पुरवा, बसावन एवं किसनी का पुरवा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंतोष कुमार एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों तथा छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
चिकित्सा शिविर के साथ ही एनटीपीसी की नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) टीम ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास करना था।
