यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए रेलवे द्वारा एहतियाती कदम

Spread the love

 प्रयागराज । यातायात सलाह (ट्रैफ़िक एडवाइजरी) के अनुसार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 04:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी यातायात भीड़ की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके दृष्टिगत निम्लिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द (Cancel at source) करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है-

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा निरस्त की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

• गाड़ी  संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 

• गाड़ी  संख्या 12417 प्रयागराज – नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 

• गाड़ी  संख्या 12275 प्रयागराज – नई दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 

• गाड़ी  संख्या 12451 कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 

• गाड़ी  संख्या 12447 मानिकपुर–हज़रत निज़ामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 

• गाड़ी  संख्या 14211 आगरा कैंट – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 

• गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़ – दिल्ली मेमू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64107 दनकौर – दिल्ली ईएमयू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64113 खुर्जा – गाजियाबाद ईएमयू: दिनांक 09.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़ – दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा – शकूरबस्ती ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला – दिल्ली मेमू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़ – दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64583 टुंडला – दिल्ली मेमू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़ – नई दिल्ली ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

• गाड़ी संख्या 64109 दनकौर – शकूरबस्ती ईएमयू: दिनांक 10.10.2026 को निरस्त  

     रेल यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप (NTES) या रेलवे के आधिकारिक सूचना तंत्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *