मां विंध्यवासिनी धाम के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात: शारदीय नवरात्रि मेले के लिए चलेगी मिर्ज़ापुर -उतरेटिया मेला स्पेशल ट्रेन

Spread the love

प्रयागराज, लखनऊ व रायबरेली से विंध्याचल धाम की राह हुई आसान

  प्रयागराज ।  उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विंध्याचल में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्रि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04129/04130 मिर्ज़ापुर-उतरेटिया-मिर्ज़ापुर अनारक्षित मेला स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।

 ज्ञात हो कि विंध्याचल धाम 51 शक्तिपीठों में अत्यंत पवित्र एवं जागृत पीठ माना जाता है। नवरात्रि के नौ पावन दिनों में देश-विदेश से भक्त मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां काली खोह का दर्शन-पूजन कर ‘त्रिकोण परिक्रमा’ पूरी करते हैं। इस दौरान पतितपावनी गंगा में स्नान, महाआरती और अखंड अनुष्ठान हेतु लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मेले की इसी विशालता और आस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 

यह विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक कुल 16 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। इस विशेष ट्रेन में 12 मेमू कोच होंगे।

 गाड़ी संख्या 04129 मिर्ज़ापुर-उतरेटिया स्पेशल मिर्ज़ापुर  से दिनांक 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रतिदिन शाम 16:05 बजे प्रस्थान करेगी और विंध्याचल (16:13/16:18 बजे), मेजा रोड (16:53/16:55 बजे), नैनी (17:25/17:27 बजे), प्रयागराज जंक्शन (18:10/18:40 बजे), प्रयाग (19:00/19:02 बजे), कुंडा हरनामगंज (19:45/19:47 बजे), ऊँचाहार (20:15/20:17 बजे), रायबरेली (21:03/21:05 बजे) तथा बछरावां (21:42/21:44 बजे) रुकते हुए रात 23:10 बजे उतरेटिया  पहुंचेगी।

वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04130 उतरेटिया-मिर्ज़ापुर  स्पेशल उतरेटिया  से दिनांक 12.10.2026 से 27.10.2026 तक प्रतिदिन रात 01:00 बजे प्रस्थान करेगी और बछरावां (01:32/01:34 बजे), रायबरेली (02:03/02:05 बजे), ऊँचाहार (02:43/02:45 बजे), कुंडा हरनामगंज (03:15/03:17 बजे), प्रयाग (05:03/05:05 बजे), प्रयागराज जंक्शन (05:25/05:55 बजे), नैनी (06:08/06:10 बजे), मेजा रोड (06:35/06:37 बजे) तथा विंध्याचल (07:45/07:50 बजे) होते हुए सुबह 08:30 बजे मिर्ज़ापुर  पहुंचेगी।

इस मेला स्पेशल ट्रेन के चलने से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मिर्ज़ापुर  क्षेत्र से मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *