राख परिवहन वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही के संबंध में एनटीपीसी सिंगरौली की सक्रिय पहल

Spread the love

सोनभद्र। स्थानीय हितधारकों के बीच एनटीपीसी विंध्याचल से राख परिवहन वाहनों की आवाजाही के संबंध में समन्वय को सुगम बनाने की दिशा में एक सक्रिय पहल करते हुए, एनटीपीसी सिंगरौली ने कोटा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, स्थानीय हितधारकों एवं पुलिस प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक ने सभी हितधारकों के बीच सकारात्मक संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समन्वय के लिए एक मंच प्रदान किया। इस दौरान एनटीपीसी विंध्याचल से राख परिवहन वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही को सुगम बनाने तथा आपसी हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

राख परिवहन गतिविधियों से संबद्ध एनटीपीसी विंध्याचल के प्रतिनिधियों ने बैठक में सहभागिता की तथा क्षेत्र में वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समुचित समन्वय का आश्वासन दिया। एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्राम प्रधान, स्थानीय हितधारकों, पुलिस प्रशासन तथा एनटीपीसी विंध्याचल के प्रतिनिधियों की सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *