एनटीपीसी फरीदाबाद में नवपथ की छात्राओं के लिए मेंटल वेलबीइंग सत्र आयोजित

Spread the love

फरीदाबाद। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी फरीदाबाद ने नवपथ की छात्राओं के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष मेंटल वेलबीइंग सत्र आयोजित किए। Navpath Skill Development Centre में आयोजित सत्र में एनटीपीसी फरीदाबाद की कौशल विकास पहल से जुड़ी लगभग 120 छात्राओं और उनकी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सत्रों का संचालन Psychologist सोम्या शर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं के साथ सहज और संवादात्मक तरीके से मानसिक स्वास्थ्य, भावनाओं को समझने एवं व्यक्त करने, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाएं और अनुभव साझा किए। सत्र के माध्यम से उन्हें मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, शिक्षकों या विशेषज्ञों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल छात्राओं को भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की दिशा में एक सार्थक कदम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *